फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आया एक लाख का इनामी नेता

वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 01:29 PM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूर्व निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुंडका से पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल को जानकारी मिली कि रामबीर शौकीन अपने रिश्तेदार के घर में हरियाणा में छिपा हुआ है। उसके बाद रविवार को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। रामवीर पर  दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। रामबीर पर अपने भांजे नीरज बवाना के वसूली रैकेट में बड़े पैमाने पर सक्रिय होने का आरोप है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें