फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय ने पत्र लिखकर तोड़ी चुप्पी, जल्द करेंगे बड़ा खुलासा?

Wed, 08 Jul 2026 09:50 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले पर पहली बार पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उन्होंने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा कि अंतिम एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद वह सभी आरोपों का एक-एक कर जवाब देंगे। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी..." का उल्लेख करते हुए कठिन समय को असली परीक्षा का दौर बताया और संयम बनाए रखने की अपील की।

दूसरी ओर, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दानपात्र की गणना के दौरान कथित चोरी और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं। जबकि संत समाज ने ट्रस्ट की व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने तथा स्वतंत्र निगरानी समिति गठित करने की मांग उठाई है। अब सभी की नजर एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर है, जिससे पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें