सर्व समभाव पार्टी के स्टार प्रचारक राजपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल यादव के साथ चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे। यहां राजपाल यादव ने साफ किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 390 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर राजपाल यादव ने कहा कि पहले परिवार के साथ थी फिर अभिनय की दुनिया में व्यापार किया और अब प्रदेश की राजनीति में आया हूं, तो जमकर पार्टी का प्रचार करना है।