राजस्थान पुलिस ने प्रदेश से गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एक सोची-समझी रणनीति के तहत 19 जिलों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने 214 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।