उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आज वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया गया। इस मौके पर डॉक्टरों ने स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और ‘FAST’ तकनीक के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती कुछ मिनटों में सही इलाज मिलने पर स्ट्रोक से जान बचाई जा सकती है। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम लोग शामिल हुए, जिन्होंने स्ट्रोक-फ्री समाज के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।