शिलांग के हवालात में सोनम रघुवंशी अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में बंद है। सोमवार को इंदौर में राजा की तेरहवीं थी। जिसमे सोनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ। गोविंद पूूरे समय मौजूद रहा और उसने तेरहवीं की रस्मों में भी भाग लिया। राजा का कहना है कि यदि सोनम ने राजा की हत्या की है तो उसे फांसी की सजा होना चाहिए। वह राजा के परिवार के साथ है।गाजीपुर से लौटने के बाद गत दिनों गोविंद राजा के घर पर भी गया था और उनकी मां उमा से लिपट कर खूब रोया था।
उज्जैन में राजा के आत्मा की शांति के लिए की गई पूजा में भी गोविंद गया था और उसने तर्पण भी किया। सोनम के परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं गया। सोमवार को तेरहवीं में परिवार के अलावा रिश्तेदार और राज के दोस्त शामिल हुए थे।राजा के भाई सचिन ने बताया कि राजा को जो चीजें पसंद थी। वो सब तेरहवीं में बनाई। उन्होंने कहा कि राजा की अकाल मौत हुई है। तेरहवीं में बहुत ही सीमित लोग शामिल हुए है। परिवार चाहता है कि राजा की आत्मा को शांति मिले और राजा के हत्यारों को फांसी की सजा मिले। शिलांग के हवालात में सोनम रघुवंशी अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में बंद है। सोमवार को इंदौर में राजा की तेरहवीं थी। जिसमे सोनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ।
गोविंद पूूरे समय मौजूद रहा और उसने तेरहवीं की रस्मों में भी भाग लिया। राजा का कहना है कि यदि सोनम ने राजा की हत्या की है तो उसे फांसी की सजा होना चाहिए। वह राजा के परिवार के साथ है।गाजीपुर से लौटने के बाद गत दिनों गोविंद राजा के घर पर भी गया था और उनकी मां उमा से लिपट कर खूब रोया था। उज्जैन में राजा के आत्मा की शांति के लिए की गई पूजा में भी गोविंद गया था और उसने तर्पण भी किया। सोनम के परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं गया। सोमवार को तेरहवीं में परिवार के अलावा रिश्तेदार और राज के दोस्त शामिल हुए थे।