फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की हत्या के बाद जहां छिपी थी सोनम उस फ्लैट में पहुंची SIT

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 18 Jun 2025 04:26 AM IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सदस्य मंगलवार को इंदौर पहुंचे।टीम ने सोनम से उस फ्लैट की तलाशी ली जिसमें वह हत्या के बाद छुपी थी।एसआइटी को कपड़े और बर्तनों के अलावा कुछ नहीं मिला। एसआइटी राजा के मोबाइल और चेन ढूंढना चाहती है। ईस्ट सोहरा हिल्स पुलिस की तीन टीमें विवेचना में जुटी है। एक टीम ने मंगलवार को घटना स्थल पर घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया और दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने में लगी थी। तीसरी टीम इंदौर पहुंची और क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। पुलिस ने हीराबाग स्थित उस फ्लैट में सर्चिंग की जिसमें सोनम रुकी थी। फ्लैट ब्रोकर सिलोम जेम्स से विशाल उर्फ विक्की ने 17 हजार रुपये महीना किराये पर लिया था। टीम करीब आधे घंटे रुकी और तलाशी ली। मामले से जुड़े साक्ष्यों की तलाश कर रही पुलिस हालांकि यहां कुछ नहीं मिला। अफसरों को कुछ कपड़े और बर्तन ही मिलें। जबकि उन्हें राजा की चेन और मोबाइल की आस थी। इसके बाद टीम ने कार शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी निकाल लिए। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक एसआइटी केस से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर रही है। क्राइम ब्रांच की एक टीम सहयोग के लिए एसआइटी के साथ ही है। एसआइटी के सदस्यों ने राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन से भी मुलाकात की। विपिन ही 22 मई को राजा और सोनम को ढूंढने गए थे। उनसे सोनम के व्यवहार के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि किसी अन्य पर तो शक नहीं है। एसआइटी बुधवार को सोनम के भाई गोविंद से भी पूछताछ करेगी। गोविंद हवाला लिंक को लेकर जांच के दायरे में है। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह पर मेटल डिटेक्टर से सर्च किया गया, जिसके बाद हथियार बरामद कर लिया गया। पुलिस की टीम सोनम और तीनों आरोपी विशाल, आनंद और आकाश को लेकर सुबह करीब 12 बजे मावलखियात गांव पहुंची, जहां से डबल डेकर ब्रिज का रास्ता शुरू होता है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इसके पहले दो बार भी राजा रघुवंशी की हत्या करने की कोशिश की थी जिसमें वे असफल हो गए थे। तीसरी प्लानिंग के तहत उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। जब राजा व्यू पॉइंट के पास खड़ा था, तभी सोनम के इशारे पर विशाल ने पहला वार किया। इसके बाद दूसरा वार आनंद और आकाश ने तीसरा वार किया। इस दौरान यह भी बात सामने आई कि राजा पर पहला वार होते ही खून बहने लगे। इसके बाद सोनम दूर खड़ी हो गई और पति की मौत का तमाशा देखती रही। इस दौरान उसने यह भी कहा- फिनिश द जॉब।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें