राजा रघुवंशी की मां अपने बेटे की हत्या की साफ वजह जानना चाहती हैं। उन्होंने सोनम रघुवंशी से और पूछताछ की मांग की है। राजा की मां का कहना है कि वो गुमराह कर रही है। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अपराध की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटना के नाटकीय रूपांतरण के लिए मेघालय पुलिस आरोपी सोनम समेत सभी आरोपियों को मंगलवार को सोहरा लेकर पहुंची। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने यहां आए राजा की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने को बताया, ‘‘उन्हें उस घाटी के ऊपर पार्किंग स्थल पर ले जाया गया जहां दो जून को राजा का शव मिला था।
"जांच के तहत आरोपियों से उनके बयान के अनुसार राजा के अंतिम क्षणों को दर्शाने वाला दृश्य बनाने के लिए कहा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि एक फोरेंसिक दल भी मौके पर पहुंच गया है। राजा का क्षत-विक्षत शव दो जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था।
सोनम की तलाश जारी रही, जो 9 जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और फिर उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मामले के आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की अलग-अलग कोणों से जांच कर रही है। घालय में हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को मुख्य आरोपी सोनम के माता-पिता और भाई के नार्को-एनालिसिस टेस्ट की मांग की और कहा कि परिवार को हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है।