उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने बागपत के खेकड़ा की एक जनसभा को में किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिलने को चिंताजनक बताया। इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी का भी मुद्दा उठाया और बीजेपी पर निशाना साधा। राजबब्बर ने कहा कि नोटबंदी ने भी किसानों की कमर तोड़ दी है। बीजेपी का मतलब समझाते हुए राज बब्बर ने इसका फुल फॉर्म बड़बोली, जुमलेबाज पार्टी करार दिया।