आज से रेलवे की पहली 'गोल्ड स्टैंडर्ड' ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। इस श्रेणी में रेलवे की पहली ट्रेन दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी शामिल हैं। हर ट्रेन पर 50 लाख रुपए खर्च कर रही है केंद्र सरकार। सीसीटीवी कैमरे और आरपीएफ जवानों की व्यवस्था भी की गई है। आइए जानते हैं कैसे रेल का सफर अब बनेगा मनोरंजक और आरामदायक..