हाल ही में नेपाल में जनरेशन जेड यानी की GenZ के तख्तापलट मामले के बाद, बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन ऐसा की सब स्वाहा! आलम ये रहा की वहां के पीएम को देश को छोड़कर भागना पड़ा नई सरकार ने कमान संभाली और अब धीरे-धीरे सबकुछ स्थिर होता दिख रहा है। अब इधर भारत में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए वोट चोरी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और कई दस्तावेज भी दिखाए, हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब दिया लेकिन इस बीच उन्होंने कहा कि यह हाइड्रोजन बम नहीं है, यह सिर्फ इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है। ऐसे में इसकी चर्चा तेज होने लगी है।
अब जहां आरोपों की बौछार की तो इसके ठीक बाद ही उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया और उन्होंने लिखा कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के GenZ संविधान को बचाएंगे जिसके बाद इसकी चर्चा तेज होने लगी है। बता दे की ऐसा पहली बार है जब राहुल ने GenZ को लेकर कोई टिप्पणी की हो. बता दे की राहुल ने एक बड़ा दावा किया था कि जिन बूथों पर कांग्रेस जीतती दिख रही थी, उन्हें निशाना बनाया गया. मैं इस मंच पर ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो. मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने देश से प्यार करता हूं, मैं अपने संविधान से प्यार करता हूं, मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं. जिसके बाद अब बीजेपी भी हमलावर है और पार्टी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। और बयान दिए है। बीजेपी ने दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बार-बार लगाए गए आरोप भारतीय लोकतंत्र में उनके और कांग्रेस के अविश्वास को दर्शाते हैं।