गुजरात विधानसभा के लिए अपनी मंदिर यात्रा के दौरान रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 26वें मंदिर के तौर पर रणछोड़दास मंदिर में दर्शन किए। रणछोड़दास मंदिर से बाहर निकले राहुल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद वो नहीं कर रहे थे। मंदिर के बाहर मौजूद भीड़ ने राहुल के मंदिर से बाहर निकलते ही मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिया। राहुल ने मौजूदा हालात को काफी अच्छे से संभाला और सभी का अभिवादन करते हुए, मुस्कराते हुए अपनी कार में जा बैठे।