विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल ने दौरे की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करके की है। यहां उनके साथ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे नेता भी मौजूद रहे।