पुतिन से मुलाकात पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी 'असुरक्षा' के कारण विदेश से आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को कहती है कि वे विपक्ष के नेता (एलओपी) से न मिलें। राहुल गांधी का यह बयान तब सामने आया है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ ही घंटे बाद दो दिन के भारत दौरे पर आने वाले हैं।