Rahul Gandhi on NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, अगर सरकार छात्रों के साथ न्याय करना चाहती है, तो या तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाया जाए या फिर पीएम मोदी खुद इसकी जिम्मेदारी लें।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी बर्खास्त करो।''