BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जर्मनी में दिए बयान पर पलटवार किया। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने जर्मनी में राहुल की तरह ही व्यवहार किया और भारत का सम्मान घटाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आतंक और आईएसआईएस को सही ठहराने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को महिलाओं को लेकर दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए।