फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का कोई विरोध नहीं लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 04 Jan 2023 04:30 PM IST

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस लगातार विपक्षी नेताओं को भी न्यौता भेज रही हैं। पहले अखिलेश यादव और मायावती ने राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया अब ख़बर है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी शामिल नहीं होगी। वहीं, लालू यादव की आरजेडी ने अभी तक कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल होने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कुछ जेडीयू नेताओं ने इस बात की घोषणा की थी की उनकी पार्टी भी कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें