वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर दिल्ली में एक पूर्व फौजी ने खुदकुशी कर ली। इसके बाद सत्ता के गलियारों में उबाल आ गया। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोला तो राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गए, लेकिन बीच में दिल्ली पुलिस आ गई। राहुल को कुछ देर के लिए हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया, लेकिन तब तक मामला सुर्खियां बटोर चुका था।