तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर गहरा दुख जताया है। शनिवार रात संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए, बल्कि अस्पताल में अभिषेक के इलाज को लेकर बनी परिस्थितियों पर भी गंभीर आपत्ति जताई। ममता ने आरोप लगाया कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर हमला किया गया और बाद में उनके इलाज को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल बनाया गया।
साथ ही बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री के पास राहुल गांधी का फोन भी पहुंचा, इसकी जानकारी देते हुए वो बोलीं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे सीधे संपर्क किया. ममता के अनुसार, राहुल गांधी ने अभिषेक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया.