फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी-अखिलेश यादव का ये अंदाज खूब हो रहा वायरल| Sonia Gandhi | Mamata Banerjee

Tue, 09 Jun 2026 10:54 AM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की एक बैठक हुई... इस बैठक में कई विपक्षी दलों ने हिस्सा भी लिया.. अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी तक इस बैठक में शामिल हुईं... इंडिया गठबंधन की इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई.. INDIA ब्लॉक आगे कैसे और किस तरह काम करेगा इस बात पर चर्चा हुई... हालांकि बैठक में विपक्षी एकजुटता की तस्वीरें सामने आईं.... इस बैठ से कुछ तस्वीरें ऐसी भी निकलकर सामने आईं जो काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं... दरअसल एक तरफ जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ मिलाकर विपक्षी एकता का संदेश देने की कोशिश की. तो वहीं दूसरी तरफ  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया... इतना ही नहीं सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने बैठक के शुरू होने पर मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया और एक दूसरे का हाल चाल जाना।  इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ मौजूद रहे... सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गले मिलने की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है... और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें