ओलंपिक खेलों में देश को रजत पदक जीताने वाली दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है। ओलंपिक में मिली सफलता के बाद सिंधु को 27 जुलाई को राज्य सरकार ने ग्रेड-1 अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपा था, जिसके बाद उन्हें 30 दिन के अंदर ये पद संभालना था।