पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं. इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मदद के लिए आगे आए हैं. उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने राहत कामों के लिए पांच रेस्क्यू बोट भेजी हैं. इनमें से तीन बोट तुरंत इस्तेमाल में लाई गईं और बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, खाने का सामान पहुंचाने और राहत कर्मियों की मदद करने में लगी हैं. बाकी दो बोट फिरोजपुर बॉर्डर पर प्रशासन को सौंप दी गई हैं.पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बताया कि सलमान खान की संस्था बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लेने की योजना भी बना रही है. खासतौर पर हुसैनीवाला बॉर्डर के पास के गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा. सलमान ने 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में कहा, 'हम जितना हो सकता है, कर रहे हैं. हमने रिलीफ फंड में योगदान दिया है.
पंजाब के मशहूर गायक भी अपनी दुश्मनी भुलाकर लोगों की मदद कर रहे हैं'.पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बताया कि सलमान खान की संस्था बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लेने की योजना भी बना रही है. खासतौर पर हुसैनीवाला बॉर्डर के पास के गांवों को इसमें शामिल किया जाएगा. सलमान ने 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में कहा, 'हम जितना हो सकता है, कर रहे हैं. हमने रिलीफ फंड में योगदान दिया है. पंजाब के मशहूर गायक भी अपनी दुश्मनी भुलाकर लोगों की मदद कर रहे हैं'.पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में पानी भर गया है. हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और कई जगह अब भी राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कामों में लगी हैं.पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में पानी भर गया है. हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और कई जगह अब भी राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कामों में लगी हैं.इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री भी एकजुट होकर पंजाब का साथ दे रही है. शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की. संजय दत्त, सनी देओल, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने भी एकजुटता दिखाई. आलिया ने तो लोगों से दान करने की अपील करते हुए डोनेशन लिंक भी शेयर किए है.पंजाबी सिनेमा के बड़े सितारे भी मदद में पीछे नहीं हैं. सोनम बाजवा, गिप्पी ग्रेवाल, सतिंदर सरताज और करण औजला ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान दिया है. कोई राहत सामग्री भेज रहा है, तो कोई आर्थिक मदद कर रहा है. इन कोशिशों से साफ है कि पंजाब को इस मुश्किल समय में पूरे देश से सहयोग मिल रहा है और हर कोई चाह रहा है कि लोग जल्दी से जल्दी सामान्य जीवन जी सकें.