फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा अटैक वीडियो: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Feb 2019 09:25 PM IST

एक कायर आकर बम फोड़ गया
देश को बिलखता छोड़ गया
एक-एक आंसू, एक-एक कतरा
कीमत उसे चुकानी होगी
पाकिस्तानी आकाओं को
देश की ताकत दिखानी होगी
वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे
न भूलेंगे न छोड़ेंगे

ये मंजर हमको याद रहेगा
ये मातम आंखों में कैद रहेगा
दुबके बैठे, छिपकर बैठे
आकाओं से कह दो जाके
वो दूर भगें, वो परे हटें
हम जोड़ बनाएं, वो घटे-घटें
वो कहते हैं बम फोड़ेंगे
वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे
न भूलेंगे न छोड़ेंगे

आतंक का नंगा नाच दिखाकर
अबकी तुमने गुनाह किया है
भारत के गुस्से को आजमाकर
चिता का सामान जमा किया है
वो एक-एक कायर जोडेंगे
वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे
न भूलेंगे न छोड़ेंगे
मेरे देश के वीर जवानों
कस लो मुट्ठी, मुक्का तानो
वो मार करें, तुम वार करो
वो एक बार करें, तुम सौ बार करो
अब आ गया वो वक्त जब
वो जान बचा कर दौड़ेंगे
वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे
न भूलेंगे न छोड़ेंगे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें