कानपुर के बाबूपुरवा स्थित लेबर कॉलोनी में लोग सीवर भराव से खासा परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने मतदान बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों ने मोहल्ले में पोस्टर भी लगा रखा है। मोहल्ले में हमेशा पानी लगे होने की वजह से कई लोग घायल भी हो चुके है। इसके साथ गंदे पानी की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।