फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करने को लेकर बढ़ सकती है प्रियंका गांधी की मुश्किलें!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 06 Aug 2025 09:14 PM IST

भारतीय सेना को लेकर किए गए टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगने के बाद अब उनकी बहन और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जाएगी। बता दें कि, भाजपा सांसद का यह बयान तब सामने आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर टिप्पणी की। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने उनके बचाव में जो बयान दिए हैं, वह अदालत की अवमानना के दायरे में आते हैं।

प्रियंका गांधी पर भड़कते हुए भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा, उन्होंने मीडिया के सामने कई तरह के बयान देकर अदालत की अवमानना की है। इसलिए हम उनके खिलाफ अवमानना की याचिका दायर करने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बिना यह समझे कि अदालत का मकसद क्या था, गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए हैं। यह याचिका बार और वकीलों की ओर से दायर की जाएगी। इस देश की जनता ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

वहीं, इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। निशिकांत दुबे ने कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट को प्रियंका गांधी के बयान पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। जिस तरह सुप्रीम कोर्ट ने मेरे खिलाफ संज्ञान लिया, उसी तरह उन्हें भी संज्ञान लेना चाहिए..."

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें