स्वच्छता सर्वे में इस बार काशी पीछे न छूट जाए, इसके लिए नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ है। स्वच्छता ऐप की डाउनलोडिंग, सफाई के बाद अब लोगों को जागरूक करने की नई पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छ काशी गान’ को लांच किया गया। इसमें गंगा घाट से लेकर गलियां, सारनाथ, बीएचयू सहित सभी प्रमुख स्थलों को दिखाया गया है। इस मौके पर पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने भी लोगों से स्वच्छता की अपील की।