फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek Yadav Asthi Visarjan: प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन में रो पड़ीं अपर्णा, बेटी ने कलश को माथे से लगाया

Sat, 16 May 2026 08:24 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Prateek Yadav Asthi Visarjan: प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान से विसर्जित की गईं, लेकिन सबसे मार्मिक पल बेटी का अपने पिता के लिए वह अंतिम संदेश था। प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के बीच सबसे भावुक पल तब आया जब उनकी मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए प्यार भरा कार्ड  गंगा में बहाया। इस दौरान हर किसी की आंख भर आई।

मां गंगा की लहरों के बीच प्रतीक यादव की छोटी बेटी के हाथ में एक कार्ड था, जिस पर लिखा था 'आई लव यू पापा'। दिल के निशान वाला वह छोटा-सा कार्ड जब उसने अपने पिता प्रतीक यादव की अस्थियों के साथ गंगा में प्रवाहित किया। जैसे ही उसने कार्ड गंगा की धारा में बहाया, वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। मां अपर्णा ने बेटी को अपनी तरफ बुलाया और सीने से लगा दिया। मासूम बेटी का अपने पिता के लिए यह अंतिम संदेश वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें