फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, 2 अगस्त को होगी सजा

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 01 Aug 2025 05:37 PM IST

पूर्व सांसद और निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया। उन्हें चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराया गया है। 
मामला 48 साल की एक महिला से जुड़ा हुआ है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।  दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र पर जीत हासिल करने में विफल रहे थे। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें