कन्नौज के एक घर में पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस को गुरसहायगंज के एक घर में चोरी की कुछ बाइकें मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिस पर बिना किसी ठोस सबूत के कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात को दबिश दे दी। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और तोड़फोड़ की। वहीं घर में तांडव मचाने के बाद जब उन्हें चोरी की बाइकें नहीं मिली तो वो वहां से चली गई, लेकिन पुलिस की इस दबंगई के बाद पीड़ित परिवार और गांववालों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट पड़ा है।