हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिसवालों का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। कुरुक्षेत्र के सुभाष मंडी इलाके में तीन पुलिसवालों ने सरेआम एक परिवार के साथ उनके घर पर जाकर जमकर मारपीट की। गुंडागर्दी पर उतारू पुलिसवालों ने जमीन पर गिरे युवक पर लाठियां बरसाईं और उसे बचाने आई लड़की को भी नहीं छोड़ा। यहां तक कि युवक को बचाने की कोशिश कर रहे दिव्यांग को भी नहीं छोड़ा। पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी की ये तस्वीरें वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं और ये वीडियो वायरल हो गया। अमर उजाला टीवी पर इस वीडियो को दिखाए जाने के बाद सरकार की नींद टूटी और एक पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच केआदेश दिए गए।