सुल्तानुपरी कांड की जांच के लिए विशेष पुलिस आयुक्त की देखरेख में बनी कमेटी की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि हादसे के दो घंटे बाद तक जोन-दो व एक और बाहरी व रोहिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय तक नहीं हुए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में भी इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस की किसी भी यूनिट की प्रतिक्रिया ठीक नहीं थी