ग्यारह फरवरी को यूपी में पहले चरण के चुनाव हैं। जो भी पार्टी पहले चरण में बढ़त बना लेगी, यूपी की गद्दी उसी के हाथ लगना तय है। ऐसे में यूपी के जाटलैंड में जाटों को मनाने के लिए पीएम ने एक आखिरी कोशिश करते हुए चौधरी चरण सिंह को दो मिनट छब्बीस सेकेंड में दस बार याद किया।