फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से पीएम का विपक्ष पर निशाना, बोले- 'कृषि बिल पर फैलाया जा रहा भ्रम'

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.डॉट कॉम Updated Mon, 30 Nov 2020 07:04 PM IST

केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में जारी किसान आंदोलन का साया देव दीपावली की चमक पर भी नजर आया। दरअसल, देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने बटन दबाकर वाराणसी-प्रयागराज सिक्स लेन हाईवे का लोकार्पण किया। इसके बाद उनके पूरे भाषण में देव दीपावली की जगह किसान ही छाए रहे। गौर करने वाली बात है कि खजूरी में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 40 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक वह किसानों के मुद्दों पर ही बोलते रहे।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें