प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लखीमपुर रैली के दौरान एसपी, कांग्रेस गठबंधन का जमकर घेराव किया। पीएम मोदी ने अखिलेश को निशाने पर लेते हुए कहा कि खतरे की घंटी 2014 में ही बज गई थी, 2014 में कांग्रेस को सजा दी और बीएसपी को साफ कर दिया। पीएम ने कहा, पहले चरण के चुनाव के रुख ने साफ कर दिया है कि कितना भी गठबंधन कर लो आपके पाप धुलने वाले नहीं हैं। वहीं, पीएम ने अखिलेश और राहुल के 10 सूत्रीय एजेंडे की भी आलोचना की।