प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने आज उनके कार्यक्रम की जानकारी दी। पीएम मोदी के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि 1968 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री गुयाना दौरे पर जाएगा। इसके अलावा वे कई वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्राजील कर रहा है।