प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी दूसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के मौके पर पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।