फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: 'मोदी बाबा साहब को दिल में रखता' Lalu Yadav पर PM Modi ने साधा निशाना

वीडियो डेस्क अमर उजाला Updated Fri, 20 Jun 2025 05:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई बार जंगलराज शब्द का प्रयोग और कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने नौजवानों को जंगलराज की याद दिलाई। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद वालों ने बाबा साहेब का अपमान किया है और माफी भी नहीं मांग रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले खुद को बाबा साहब  से बड़ा दिखाना चाहते हैं इसलिए उनकी तस्वीर को पैरे के सामने रखने हैं। लेकिन, मोदी बाबा साहब को दिल में रखता है। बिहारवासी बाबा साहब के इस अपमान को नहीं भूलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ और परिवार का विकास। इनकी राजनीति कुल जमापूंजी यही है कि अपने-अपने परिवारों के हित के लिए यह करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूंकते हैं। बाबा साहब आंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीतिक के खिलाफ थे। इसलिए यह लोग कदम-कदम पर बाबा साहब का अपमान करते हैं। अभी देश ने देखा कि किस तरह से राजद वालों ने बाबा साहब का अपमान किया। राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया? यह सबने देखा है। सुनिए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?...


पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहब के अपमान पर माफी मांगों। लेकिन, यह लोग माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़ों और अतिपिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है। राजद और कांग्रेस वाले बाबा साहब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते है। लेकिन, मोदी बाबा साहब को अपने दिल में रखता है। बाबा साहेब का अपमान कर वह लोग खुद को बाबा साहब से भी बड़ा दिखना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहब का अपमान कभी नहीं भूलेंगे। बिहारवासी इस अपमान को हमेशा याद रखेंगे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें