फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Address To Nation: राष्ट्र के नाम PM मोदी का संबोधन, जानें क्या खास? | AmarUjala

अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:27 PM IST

GST VISA टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शाम पांच बजे होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होनी है। बता दे की इस बार जीएसटी में बड़े बदलाव किए गए है जो सोमवार से लागू होंगे ऐसे में आम जीवन में इस्तेमाल होने वाले समान से लेकर कई महत्वपूर्ण सामानों पर दरें कम की गई है। जिसमें 375 वस्तुओं की कीमतों को शामिल किया गया है जो अब कम हो जाएंगी. केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए नवरात्रि के पहले दिन से वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें कम करने का फैसला किया है। इसे फैसले के लागू होने के बाद घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम उपभोग की वस्तुएं और टीवी, एसी, वाशिंग मशीन जैसी महत्त्वाकांक्षी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी।

सेवाओं की बात करे तो ब्यूटी और हेल्थ सेवाओं जिनमें हेल्थ क्लब, सैलून, नाई, फिटनेस सेंटर, योग आदि सेवाओं पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) 18 प्रतिशत से घटाकर बिना टैक्स क्रेडिट के पांच प्रतिशत कर दिया गया है। 22 सितंबर से प्रभावी जीएसटी एक द्वि-स्तरीय संरचना होगी। जिसमें अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर पांच और 18 प्रतिशत का कर लगेगा। अति विलासिता वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा, जबकि तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 प्रतिशत और उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है इस दौरान पीएम मोदी कुछ बड़े एलान देश हित में कर सकते है जिसको लेकर अभी से लोगों के बीच चर्चा तेज है। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें