कानपुर के बर्रा में भगवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने चीन के बने सामनों का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने एक पुतले को चीन के बने मोबाइल और अन्य सामानों की माला बनाकर पहनाया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने चीन को पाकिस्तान के साथ मिलकर आंतकवाद फैलाने का जिम्मेदार ठहराया।