जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कर्नाटक के लोगों की सराहना की। रविवार को वहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने दिल्ली के हालिया घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए सभी को सतर्क रहने को भी कहा। उन्होंने दिल्ली के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ राष्ट्रपति द्वारा पारित एक अध्यादेश को लेकर कहा कि यह पूरे देश को जगाने वाला है। जम्मू-कश्मीर में जो कुछ भी हुआ वह पूरे देश में होने जा रहा है।