देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस मौके पर भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बतौर रिव्यूइंग अफसर पासिंग आउट परेड की सलामी ली। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही आईएमए में ट्रेनिंग लेने वाले 490 जांबाज कैडेट अकादमी से पास आउट हुए।वहीं पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करते ही 423 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।जिसमें 67 विदेशी शामिल है।