वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को सही वक्त पर इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई। चश्मदीदों के मुताबिक ये पति-पत्नी इलाज के लिए देहरादून से वाराणसी आए थे, लेकिन स्टेशन पर पहुंचते समय पति की तबीयत बिगड़ने लगी, तुरंत ही रेल कर्मियों को डॉक्टर बुलाने की अपील की गई, कई फोन भी किए गए लेकिन डॉक्टर एक घंटे में पहुंच पाए, इतनी देर में उस शख्स की जान चली गई।