तमिलनाडु की सियासत में तेजी से उठापटक जारी है। AIADMK महासचिव शशिकला के शपथ ग्रहण पर छाए बादलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम को पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इससे पहले पन्नीरसेल्वम जयललिता की समाधि पर गए और आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मुख्यमंत्री पद से हटने को मजबूर किया गया है। इसके बाद शशिकला ने अपने आवास पोएस गार्डन पर विधायकों की बैठक बुलाई और पन्नीरसेल्वम की कोषाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी।