शुक्रवार को कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबल की एक टीम पर ग्रेनेड से हमला हुआ। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि, तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक CRPF का जवान भी शामिल है। घायल जवान का नाम कॉन्सटेबल दलजीत किरन है। इस हमले के बाद अलर्ट जारी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई।