ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर पुराने नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। यहां तपोवन में पेट्रोल पंप के पास कबाड़ बिनते वक्त एक नेपाली युवक को 500 के पुराने नोटों की गड्डी बिखरी हुई मिली। युवक ने पुलिस को जानकारी दी । जिसके बाद घटना की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी गई है। नेपाली युवक ने बताया कि कूडा बीनते हुए उसे ये नोट मिले। उसने इन नोटों को दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए चलाने की कोशिश की लेकिन दुकानदारों ने उन रुपयों को लेने से इंकार कर दिया।