सोशल एक्टिविस्ट और आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने अपने ऊपर लगाए फर्जी आरोपों के मामले में पूर्व थानाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के बाद एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और थाने पर धरना दिया। उनका आरोप है कि पूर्व थानाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास ने फर्जी अभिलेख तैयार कर उन्हें और उनके पति अमिताभ ठाकुर को हानि पहुंचाने की कोशिश की।