देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल श्रीनगर पहुंचे। उनका ये दौरा बेहद गुप्त रखा गया था। उन्होंने कई आला अधिकारियों के साथ मुलाकात की। साथ ही घाटी की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उनके दौरे को अनुच्छेद 370 व 35ए से भी जोड़कर देखा जा रहा है।