यूपी इलेक्शन से ठीक पहले बीएसपी को छोड़ बीजेपी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के नाराज होने की बात सामने आई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों की ओर से जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक बीजेपी नेतृत्व ने उनके लिए 70 सीटों का वादा किया था, लेकिन 149 सीटों की पहली लिस्ट में उनके किसी कैंडिडेट का नाम नहीं था, अब मौर्य और उनके समर्थकों को दूसरी लिस्ट का इंतजार है, उसके बाद वो कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।