फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ बोलने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 20 May 2026 03:13 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर हैं। UAE से शुरू हुई उनकी यात्रा इटली पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना, रक्षा सहयोग बढ़ाना और उन्नत तकनीक जैसे AI, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना था।

हालांकि प्रधानमंत्री जब नॉर्वे पहुंचे तो यहां एक नया विवाद खड़ा हो गया। और विवाद की वजह बनीं नॉर्वे की महिला पत्रकार, जिनका नाम है हेले। दरअसल, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री  जोनास गहर स्टोरे के साथ एक संयुक्त आधिकारिक बयान जारी किया। जैसे ही दोनों नेताओं का स्टेटमेंट खत्म हुआ, दोनों वहां से जाने लगे। किसी पत्रकार ने कोई सवाल नहीं पूछा, क्योंकि यहां दोनों नेता सिर्फ स्टेटमेंट देने के लिए आए थे।

अब जैसे ही वहां से दोनों नेता निकल रहे थे, हेले ने सवाल पूछने की कोशिश की और कहा कि पीएम मोदी मीडिया से सवाल क्यों नहीं लेते। यहीं से ये विवाद शुरू हुआ और इस विवाद के बाद खबर ये है कि हेले के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को मेटा ने सस्पेंड कर दिया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें