बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। नीतीश ने कहा कि नोटबंदी की वजह से शराब की बिक्री पर असर साफ दिख रहा है। और कालाधन रखने वालों की रातों की नींद उड़ी हुई है, लेकिन दूसरी ओर सुशासन बाबू ने कहा कि अगर सरकार इस फैसले को लागू करने से पहले अपनी तैयारियों को पुखता कर लेती तो ज्यादा बेहतर होता।